नवीन आजाक थाना भवन का हुआ लोकार्पण, डायल-112 के 8 नए वाहन भी रवाना

सक्ती। जिले के थाना परिसर कोतवाली सक्ती के सामने निर्मित नवीन पुलिस थाना आजाक भवन का शुभारंभ गुरुवार को पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा विधिवत फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। शाम 5 बजे आयोजित इस गरिमामय समारोह में जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता चितरंजय पटेल, रामनरेश यादव, भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ सक्ती जिले के जिला संयोजक गोविंद देवांगन, गोविंदा निराला, संजय कश्यप, अधिवक्ता रथराम पटेल, गिरधर जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

अतिथियों ने नवीन थाना भवन के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि नए भवन के माध्यम से आम नागरिकों को बेहतर पुलिस सुविधा, त्वरित सहायता एवं प्रभावी पुलिसिंग का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय से जिला सक्ती को प्राप्त डायल-112 के कुल 8 नवीन वाहनों को भी पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बताया गया कि इन वाहनों के संचालन से जिले में आपातकालीन पुलिस सहायता सेवाएं और अधिक तेज एवं प्रभावी होंगी, जिससे जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सकेगी।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी भुवनेश्वरी पैंकरा, थाना प्रभारी लखन पटेल, रक्षित निरीक्षक उमेश राय, डायल-112 के उप निरीक्षक कमल मेरीसा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। संपूर्ण कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न




