छत्तीसगढ़राजनीतिकसक्ती जिलासक्ती नगर

भाजयुमो महामंत्री की जिम्मेदारी सोमेश और सूरज के कंधे पर, लाखन, परमेश्वर और मुकेश बनाए गए उपाध्यक्ष, भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौतम शर्मा ने बनाई अपनी टीम, कहा – मिलकर बनाएंगे भाजपा की सरकार

सक्ती। भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती नगर मंडल की कार्यकारिणी घोषित हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष लोकेश साहू की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष गौतम शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। नगर मंडल उपाध्यक्ष लाखन नामदेव, परमेश्वर साहू ,मुकेश खूटे को बनाया गया है।

बैठक के दौरान नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण
उपाध्यक्ष पद की जवाबदारी सम्हालने तैयार हैं लाखन नामदेव

वही महामंत्री पद की जिम्मेदारी सोमेश सोनी तथा सूरज देवांगन को दी गई है। इसी प्रकार मंत्री पद के रूप में विजय साहू, सत्यनारायण पटेल, भागवत देवांगन, अभिषेक गबेल को जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष गुलशन कुमार एवं प्रचार प्रसार प्रमुख रोशन राठौर, राजा साहू, कार्यालय प्रमुख आयुष कसेर, मीडिया प्रभारी आशीष दुबे, सोशल मीडिया प्रभारी कृष्णा सिदार ,सोशल मीडिया प्रभारी हर्ष पांडे ,प्रशिक्षण प्रमुख राजीव अग्रवाल ,शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल की जिम्मेदारी वासु कसेर को दी गई है।

अब महामंत्री बनकर युवाओं में जोश भरेंगे सोमेश सोनी, गौ सेवा के क्षेत्र में भी बनाई है अपनी अलग पहचान

सदस्य के रूप में पुरुषोत्तम बरेठ, बबलू चौहान, छोटे लाल देवांगन, सोमेश देवांगन ,एडविन मसीह, संकेत ,कन्हैया देवांगन, वैभव , दुष्यंत सोनी, रामचंद्र भोजवानी, ओम प्रकाश यादव, अमन चौहान की नियुक्ति की गई है।

भाजयुमो सक्ती नगर मंडल में मंत्री पद पर हुई है अभिषेक गवेल नियुक्ति

विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए ये –

विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में अंकित अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, चिराग अग्रवाल, हर्ष देवांगन, प्रकाश साहू, योगेश साहू, आदित्य अग्रवाल, रुपेश अग्रवाल, प्रतीक कसेर एवं पूनम गोस्वामी की नियुक्ति की गई है।

संगठन को करेंगे मजबूत एकजुट होकर करेंगे जनहित में काम – गौतम शर्मा

कार्यकारिणी की घोषणा करने के बाद गौतम शर्मा ने कहा कि सभी को मिलकर काम करना है। प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार की सरकार को इस बार उखाड़ फेंकना है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर सुशासन स्थापित करना है।

युवा मोर्चा अध्यक्ष गौतम शर्मा ने कहा – पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन के अनुसार सभी एकजुट एवं मेहनत के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं

साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को पुनः हमें सत्ता में बैठाने का काम करना है और इसके लिए हम सभी एकजुट होकर कार्य करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन के अनुसार सभी एकजुट एवं मेहनत के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button