सार्वजनिक हैंडपंप पर कब्जा का आरोप, नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए महिलाएं पहुंची थाने

सक्ती। नगर से लगे हुए ग्राम पंचायत टेमर में सार्वजनिक शासकीय पर जल पंप को व्यक्तिगत उपयोग को कब्जा में करने की शिकायत कलेक्टर से की गई है। साथ ही हैंडपंप को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से उसे उखाड़ कर अन्यत्र फेंकने की शिकायत भी थाना में पहुंचकर ग्रामीणों ने की है। ग्राम पंचायत टेमर के सरपंच गुरदेव चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 20 बजरंग पारा के टेमर सक्ती मुख्य मार्ग पर पाक द्वारा शासकीय भूमि पर सार्वजनिक पेयजल की व्यवस्था के अंतर्गत हैंडपंप की व्यवस्था की गई है जिसे वार्ड क्रमांक 20 के एक व्यक्ति के द्वारा बलपूर्वक कब्जा कर अपने निजी उपयोग कर रहे हैं। जिससे राजगीर वह मोहल्ले वासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिससे क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने कलेक्टर के साथ-साथ थाना सक्ती में भी इसकी शिकायत दी है ताकि इस पर ठोस कार्रवाई हो सके और इस हैंडपंप का लाभ ग्रामीणों को मिल सके। थाना पहुंची बहुत सी महिलाओं ने कहा कि हैंडपंप को भी नुकसान पहुंचाया गया है और उसे उखाड़ दिया गया है।

मोहल्लेवासियों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गर्मी के दिनों में होने वाली समस्या से वह कैसे निपटेंगे उन्हें इस बात की चिंता अभी से सताने लगी है। सरपंच गुरुदेव चौधरी ने भी कब्जा करने की बात का विरोध करते हुए कहा कि सार्वजनिक पेयजल की व्यवस्था के लिए हैंडपंप की व्यवस्था की गई थी लेकिन किसी व्यक्ति विशेष के द्वारा यदि उसे पर कब्जा किया जाता है तो यह गलत है। इसका लाभ पूरे मोहल्ले वासियों को मिलना चाहिए और इसके लिए कलेक्टर से मांग की गई है कि वह इस पर संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही करें।




