सक्ती जिला

सक्ती: ऑफिसर्स कॉलोनी में फांसी पर लटकती मिली डिजिटल क्रिएटर की लाश, सक्ती नगर में मचा हड़कंप – सोशल मीडिया क्रिएटर फिरदौस खान की असमय मौत पर रहस्य गहराया

सक्ती। जिले के नगर स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी इलाके में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब पेड़ से लटकती हुई युवक की लाश दिखाई दी। मृतक की पहचान पूरेंहापारा निवासी फिरदौस खान के रूप में हुई है, जो सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाकर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने सबसे पहले शव को देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर था सक्रिय

फिरदौस खान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार एक्टिव रहता था और युवाओं के बीच अपने वीडियो व डिजिटल कंटेंट को लेकर पहचान बना रहा था। अचानक उसकी असमय मौत की खबर ने पूरे इलाके में स्तब्धता फैला दी है।

सोशल मीडिया में हाल ही में फिरदौस ने यह वीडियो अपलोड किया था

परिजनों और परिचितों में शोक की लहर

फिरदौस की असामयिक मौत से न केवल परिजन, बल्कि पूरे नगर के युवा गहरे सदमे में हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि वह महत्वाकांक्षी और मिलनसार स्वभाव का युवक था।

मौत के कारणों पर उठ रहे सवाल

फांसी लगाकर मौत की खबर सामने आने के बाद तरह-तरह की चर्चाएँ भी शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले इस डिजिटल क्रिएटर की अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है।

झाड़ियों के बीच सुनसान इलाके में पेड़ पर लटकती लाश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button