सक्ती जिला

मंडल मालखरौदा में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी का भव्य स्वागत

सक्ती/मालखरौदा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के प्रथम मालखरौदा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार मंडल आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ व शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान ज्ञापित किया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और महिला सशक्तिकरण के लिए महिला मोर्चा की आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर में मुख्य रूप से उपस्थित रहे—

श्री टिकेश्वर गवेल (जिला अध्यक्ष)

श्रीमति संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मीडिया पैनलिस्ट)

श्री कवि वर्मा (जनपद पंचायत अध्यक्ष, मालखरौदा)

श्री अरुण शर्मा (जिला मंत्री)

श्री जगदीश चंद्रा (मंडल अध्यक्ष, मालखरौदा)

श्री जीवेंद गवेल (मंडल अध्यक्ष, अड़भार)

श्री राजेश चंद्रा, श्रीमति रामोतीन वराम, श्री विजय धीरहे (महामंत्री)

श्री पंकज पटेल (उपाध्यक्ष)

श्रीमति सरिता यादव (महिला मोर्चा अध्यक्ष)

श्री बुधेश्वर नाविक, श्रीमति गीता रात्रे (मंत्री)

श्री मुंशी रात्रे (युवा मोर्चा अध्यक्ष)

श्री श्याम नायक, श्री छतराम चंद्रा, श्री बजरंग भारती, श्री निशांत गवेल, श्री विजय गवेल, मुकेश सोनवाने सहित बड़ी संख्या में भाजपा, महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कार्यकर्ताओं के स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना तथा महिलाओं को नेतृत्व के अधिक अवसर प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button