सक्ती जिला

आरकेएम पावर प्लांट उच्चपींडा ने सी. एस. आर. मद से गाँवों में कराया सीसी रोड एवं मुक्तिधाम निर्माण — ग्रामीणों में खुशी की लहर

अरुण निराला संवाददाता, सक्ती। सामाजिक उत्तरदायित्व (सी. एस. आर.) के अंतर्गत आरकेएम पावर प्लांट उच्चपींडा द्वारा विकास कार्यों की सराहनीय पहल की गई है। कंपनी ने अपने सी. एस. आर फंड से ग्राम उच्चपींडा, बांधापाली, घिंवरा, धोबनीपाली एवं केकराभाठा में सीसी रोड निर्माण कार्य पूरा कराया है। साथ ही ग्राम उच्चपींडा में मुक्तिधाम का निर्माण कार्य भी संपन्न कराया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

ग्रामीणों ने बताया कि पहले बरसात के मौसम में कच्चे रास्तों पर आवागमन कठिन होता था, लेकिन अब सीसी रोड बनने से आवागमन सुगम और सुरक्षित हो गया है। वहीं, मुक्तिधाम निर्माण से अंतिम संस्कार हेतु उचित स्थान की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया है।

आरकेएम पावर प्लांट प्रबंधन ने बताया कि कंपनी अपने सामाजिक दायित्व के तहत आसपास के ग्रामों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। ग्रामीणों ने इस जनहितैषी कार्य के लिए आरकेएम प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

यह पहल न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी, बल्कि ग्रामीण अंचलों में विकास की नई रोशनी भी फैलाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button