सक्ती जिला
डभरा की नव्या चन्द्रा ने राज्य स्तर पर दिखाया दमखम, अंडर-14 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

अरुण निराला संवाददाता, सक्ती/ डभरा। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डभरा की कक्षा 7वीं की छात्रा नव्या चन्द्रा, पिता राजकुमार चन्द्रा, ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय अंडर-14 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
नव्या के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार, प्रशिक्षकगण और परिजनों में हर्ष की लहर है। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने नव्या की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
👉 यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि क्षेत्र की बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है।




