इंस्टाग्राम से संपर्क कर जबरन शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

सक्ती (मालखरौदा) । इंस्टाग्राम से संपर्क कर जबरन शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है । मामले के संबंध मे पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया दिनांक 25.05.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता की आरोपी राकेश टंडन से इंस्टाग्राम के माध्यम से जान पहचान हुआ था, दिनांक 11.05.2026 को आरोपी के द्वारा पीड़िता को मैं तुमको पसंद करता हूँ तुमसे शादी करूँगा कहते मिशन चौक बुलाकर अपने मोटर साइकिल में बैठा कर सुनसान जगह में ले जाकर जान से मारने की धमकी देते जबरन बलात्कार किया, और पीड़िता को बिलासपुर ले गया रास्ते में उसकी मोबाइल की सिम को तोड़ दिया । उसके बाद पीड़िता को बिलासपुर से गोंदिया तथा महाराष्ट्र के कराड मलकापुर ले जाकर एक घर में रखकर पीड़िता के घर वालों को जान से मारने की धमकी देते लगातार जबरदस्ती बलात्कार किया है, पीड़िता की रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर अपराध क्र. 198/2026 धारा 64(2)(m), 296, 351(3), 127(3)Bns के तहत विवेचना में लिया गया।प्रकरण में आरोपी राकेश टण्डन पिता सुखसागर टंडन उम्र 26 साल ग्राम थेम्हापारा, चौकी मल्हार, थाना मस्तूरी रिपोर्ट के बाद से फरार हो गया था। प्रकरण महिला संबंधी अपराध एवं गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, पंकज पटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ति, डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा (रा.पु.से.) के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया, जिसके परिपालन में आरोपी की पतासाजी की जा रही थी कि आरोपी अपने घर में आया हुआ था तब साइबर प्रभारी की मदद से तत्काल घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर उपरोक्त अपराध धारा घटित करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को दिनांक 29.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l
कार्यवाही में इन अधिकारियों का रहा योगदान..
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक सी.पी. कंवर (साइबर सेल प्रभारी) प्र.आर. दामोदर जयसवाल, आरक्षक सेतराम पटेल, शत्रुघन जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा।




