विद्या सिदार की पहल से सोंठी और जुड़गा में जल संकट होगा दूर

सक्ती। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत सक्ती की कृषि स्थाई समिति की सभापति श्रीमती विद्या सिदार के प्रयासों से 15वें वित्त आयोग योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत सोंठी एवं ग्राम पंचायत जुड़गा को पानी टैंकर प्रदान किया गया। इस पहल से दोनों ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

श्रीमती विद्या सिदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। पानी टैंकर उपलब्ध होने से जल संकट की स्थिति में लोगों तक आसानी से पेयजल पहुंचाया जा सकेगा। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे जनहित में सराहनीय पहल बताया।

ग्रामीणों का कहना है कि पानी टैंकर मिलने से अब पेयजल आपूर्ति में आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान होगा और जरूरतमंद क्षेत्रों तक समय पर पानी पहुंचाया जा सकेगा। यह कदम ग्रामीण विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



