महिला जागृति शाखा के सदस्यों ने श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर में रामलला को अर्पित किया 56 भोग का प्रसाद

सक्ती । राम नवमी के पावन मौके पर जहां पूरी दुनिया में राम नाम की गूंज सुनाई दे रही थी, वहीं शक्ति की मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा की सदस्य भी शहर के श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर में पहुंचकर वहां भगवान श्री रामचंद्र जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए एवं वाहन रामलला को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित कर फूलों से उनका विशेष श्रृंगार भी किया। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि हम सब भगवान श्री रामचंद्र के वंशज हैं तथा हमें गौरव होता है कि आज हमने इस कूल में जन्म लिया है एवं आज उनके आदर्शों को हम सब अपने जीवन में आत्मसात करते हुए सेवा के काम कर रहे हैं।
मारवाड़ी युवा मंच की महिला जागृति शाखा शक्ति द्वारा 6 अप्रैल को रामनवमी के इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती आशा गोयल,शाखा अध्यक्ष श्रीमती मीनल अंकित अग्रवाल, सचिव श्रीमती दीप्ति अभिषेक सराफ, कोषाध्यक्ष श्रीमती रेखा अग्रवाल, श्रीमती मीना अग्रवाल, श्रीमती मीरा सराफ,श्रीमती सरिता अग्रवाल, सहित काफी संख्या में महिला जागृति के सदस्य उपस्थित थे, तथा सभी ने इस अवसर पर भगवान श्री रामचंद्र के जय घोष के माध्यम से उनका अभिनंदन किया।




