सक्तीसक्ती जिलासक्ती नगर

टिकेश्वर गबेल के नेतृत्व में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ पदयात्रा सफल, उमड़ा जनसैलाब

जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने जताया आभार, कहा–कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता का विश्वास संगठन की सबसे बड़ी ताकत

सक्ती। भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल के नेतृत्व एवं संगठनात्मक प्रयासों से जिले में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में भारी जनसमूह उमड़ा। जिलेभर से पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। पदयात्रा की सफलता ने जिले में भाजपा संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनसमर्थन को प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने आयोजन में शामिल हुए सभी वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। जिलेभर से कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह, अनुशासन और एकजुटता के साथ पदयात्रा में सहभागिता निभाई, वह संगठन की मजबूती का परिचायक है। सभी के सामूहिक प्रयास और सहयोग से यह आयोजन सफल एवं प्रभावशाली बन सका है।

टिकेश्वर गबेल ने कहा–लोकतंत्र की रक्षा के लिए संगठन की एकजुटता जरूरी

जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ पदयात्रा केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और राष्ट्रहित के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का संदेश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और लोकतांत्रिक मजबूती की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहें और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।

प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने जनशक्ति को बताया लोकतंत्र की असली ताकत

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए। उन्होंने पदयात्रा में उमड़े जनसमर्थन को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनता की जागरूकता और भाजपा की विचारधारा के प्रति विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और जनमत ही सबसे बड़ी ताकत है। लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर राष्ट्रहित, जनहित और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प

भाजपा नेताओं ने कहा कि पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता की अटूट प्रतिबद्धता और कांग्रेस की अराजक राजनीति के विरुद्ध बुलंद जनशक्ति का उद्घोष है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरा देश लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और अराजकता को समाप्त करने के लिए संकल्पित एवं प्रतिबद्ध है। लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखना, संवैधानिक संस्थाओं पर जनता का विश्वास सुदृढ़ करना और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हम सभी का सामूहिक संकल्प है।

सभी सहयोगियों के प्रति जताया आभार

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिले के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सामूहिक प्रयास से पदयात्रा सफल रही। संगठन की यह एकजुटता भविष्य में भी जनहित और राष्ट्रहित के कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

Related Articles

Back to top button