भारत जोड़ते जोड़ते खुद टूट रही कांग्रेस, महंत के गढ़ में भाजपा की सेंध “दिनेश” हुए भाजपा के

सक्ती। जिले के अन्नपूर्णा परिवार के दिनेश शर्मा जिसे नेता प्रतिपक्ष और सक्ती विधायक का करीबी माना जाता था उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। दिनेश शर्मा राइसेमिलर्स संघ के साथ साथ समाजसेवा के साथ भी मजबूती से जुड़े हुए हैं। उनके आने से कांग्रेस में खासा असर देखने को मिलेगा। दिनेश शर्मा ने विधानसभा चुनाव में डॉ चरणदास महंत के पक्ष में जमकर चुनाव प्रचार किया था और उनके साथ खूब मेहनत की थी लेकिन अब वे कमल के साथ हो चले हैं। दिनेश शर्मा ने भाजपा प्रवेश के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास ,सबका विश्वास की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में जाने का निर्णय लिया है। दिनेश शर्मा के भाजपा प्रवेश से सक्ती ज़िले में भाजपा को मज़बूती मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, पूर्व विधायक खिलावन साहू भी मौजूद रहे।




