सक्ती जिला

? “जहां गौ की सेवा, वहीं सच्ची भक्ति।” ?
गोवर्धन पूजा के अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने कलमी गांव में गौ माता की पूजा कर लोगों से गौसंरक्षण का संदेश साझा किया ?

अरुण निराला संवाददाता, सक्ती। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने कलमी गांव पहुंचकर गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना की। ग्रामवासियों के साथ मिलकर उन्होंने गौसेवा का संकल्प लिया और पूजा पश्चात गौ माता को भोजन भी कराया।

इस अवसर पर गांव के सरपंच दुजराम साहू, वरिष्ठ नागरिक चक्रधर साहू सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने परंपरा और आस्था के प्रतीक गोवर्धन पर्व की महत्ता को साझा किया और पशु संरक्षण का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button