छत्तीसगढ़बाराद्वारसक्ती जिलासक्ती नगर

निःसंतान दंपतियों के लिए सुनहरा अवसर, बाराद्वार में विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे 27 सितंबर को निःशुल्क जांच और परामर्श, अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर रायगढ़ की पहल

अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर रायगढ़ की पहल, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगी निःशुल्क परामर्श

बाराद्वार। निःसंतान दंपतियों को उचित चिकित्सा परामर्श एवं उपचार की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर, रायगढ़ द्वारा 27 सितंबर 2026, रविवार को श्री अग्रसेन भवन, बाराद्वार में निःशुल्क जांच एवं परामर्श ओपीडी का आयोजन किया जाएगा। शिविर में इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गोयल निःसंतानता से संबंधित समस्याओं की जांच एवं निःशुल्क परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगी।

समय पर उपचार के लिए जागरूकता जरूरी

डॉ. रश्मि गोयल ने बताया कि बदलती जीवनशैली, तनाव सहित विभिन्न कारणों से निःसंतानता की समस्या कई दंपतियों के लिए चिंता का विषय बन रही है। कई बार दंपति उपचार शुरू करने में देरी कर देते हैं, जिससे उम्र बढ़ने के साथ उपचार की जटिलताएं बढ़ सकती हैं। शिविर का उद्देश्य लोगों को निःसंतानता के कारणों और उपलब्ध उपचार विकल्पों के प्रति जागरूक करना तथा सही समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा कि निःसंतानता को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। इसे किसी अभिशाप के रूप में देखने या केवल महिला को जिम्मेदार मानने के बजाय पति-पत्नी दोनों की चिकित्सकीय जांच कराना आवश्यक है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार निःसंतानता के मामलों में पुरुष और महिला दोनों से जुड़े कारण हो सकते हैं।

महानगरों की ओर जाने की जरूरत न पड़े, यही प्रयास

डॉ. रश्मि गोयल ने कहा कि प्रयास है कि बाराद्वार एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को निःसंतानता के उपचार के लिए महानगरों की ओर न जाना पड़े और उन्हें अपने क्षेत्र के नजदीक ही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा एवं उचित मार्गदर्शन मिल सके।

जांच में विशेष छूट

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में निःशुल्क वीर्य जांच एवं निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही सभी प्रकार की जांचों पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।

शिविर में असुविधा से बचने के लिए इच्छुक दंपति अग्रिम पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 9329142515 एवं 9329915091 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button