संयोगिता सिंह जूदेव के मुख्य आतिथ्य में बुंदेली में विकास कार्यों का आरंभ

अरुण निराला संवाददाता, मालखरौदा –
25 अक्टूबर 2025।
आज ग्राम पंचायत बुंदेली में विकास की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए बुंदेली से अड़भार सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस सड़क निर्माण की कुल लागत राशि ₹4,26,62,000 (चार करोड़ छब्बीस लाख बासठ हजार रुपये) है।
इसी के साथ प्राथमिक शाला पंचायत भवन में प्योर ब्लॉक निर्माण कार्य की भी पूजा-अर्चना कर विधिवत शुरुआत की गई, जिसकी लागत राशि ₹10 लाख रुपये निर्धारित है।
दोनों कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम बहुरानी संयोगिता सिंह जूदेव जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से ग्रामीण अंचल की आधारभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा और लोगों को आवागमन एवं शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर जनपद पंचायत मालखरौदा अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद गबेल, मंडल अध्यक्ष जीवेंद्र गबेल, ग्राम पंचायत बुंदेली के सरपंच मुकेश सारथी, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष जुड़ावन गबेल, महामंत्री विजय धिरहे, नितिन शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कोटमी भूपेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष डभरा दिनेश बरेट, साहेब लाल गबेल, अरुण गबेल, अरविंद तिवारी, राधेलाल शुक्ला, भुनेश्वर साहू सहित मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा, उत्साह और विकास की भावना से ओतप्रोत रहा।




