सक्ती जिला

राज्य महिला आयोग से बाबा रामदेव के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग, गीता देवांगन ने कहा – नारी जाति का हुआ है अपमान

  • आपत्तिजनक बयान को बताया नारी जाति का अपमान

सक्ती। महिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष गीता देवांगन ने योग गुरु रामदेव बाबा द्वारा महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष किरण मयी नायक के नाम ज्ञापन दिया है। साथ ही उन्होंने बताया है कि एक योग शिविर में महाराष्ट्र में नारियों के पहनावे को लेकर सार्वजनिक तौर पर अभद्र अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। बाबा रामदेव के बयान को बहुत घोर आपत्तिजनक बताते हुए जिलाध्यक्ष ने समस्त नारी जाति का अपमान बताते हुए कार्यवाही करने की मांग की है।

राज्य महिला आयोग की लिखा गया पत्र

श्रीमती गीता देवांगन ने कहा कि बाबा रामदेव के बयान से नारी जाति के मान सम्मान को ठेस पहुंची है नारी जाति अपने आप को अपमानित महसूस कर रही है साथ ही भविष्य में बाबा द्वारा नारियों के प्रति अपशब्दों को रोका जाए जिसके लिए लगातार कार्रवाई करने की मांग की जा रही है गीता देवांगन ने बताया कि इसके लिए छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक जी को ज्ञापन दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button