सक्ती जिला

किराना दुकान से निकला विवाद, स्कूल के पास टूटी मर्यादा… मोबाइल नंबर की बात पर युवक पर हमला

लटेसरा (सक्ती)। ग्राम लटेसरा लटियाडीह पारा में शनिवार सुबह एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव के ही घसियाराम सिदार ने अपने साथी सुंदरसाय सिदार के साथ मिलकर दुकान संचालक भुपेंद्र कुमार चौहान पर मारपीट की।

भुपेंद्र चौहान ने बताया कि वह अपने किराना एवं फोटो कॉपी की दुकान में था, तभी दोनों आरोपी दुकान पर आए और राजश्री खरीदी। इसके बाद घसियाराम सिदार ने उसे बगल में प्राथमिक स्कूल के पास बुलाया और कहा कि “तुमने मेरी पत्नी से मोबाइल नंबर मांगा है।” इसी बात को लेकर घसियाराम ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का से हमला कर दिया।

धक्का-मुक्की के दौरान वह गिर पड़ा, जिससे उसके बाएं कंधे, गर्दन के पीछे, दाहिने कान के पास और दाहिने हाथ की उंगली में चोटें आईं।
घटना के समय दिनेश यादव, जगदीश यादव एवं सुंदरसाय सिदार मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने बीच-बचाव किया।

प्रार्थी भुपेंद्र कुमार चौहान ने घटना की रिपोर्ट थाना चंद्रपुर में दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button