लिटिल फ्लावर स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन, बच्चों की छपी प्रतिभा आई सामने, नन्हे बच्चों ने बिखेरा आकर्षण

सक्ती। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके इंग्लिश मीडियम विद्यालय लिटिल फ्लावर स्कूल में 22 नवंबर 2025 को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका एवं पूर्व नपा उपाध्यक्ष रीना गोवाडीन, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सुमित शर्मा उपस्थित रहे।
नन्हे बच्चों ने बिखेरा आकर्षण
नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न थीमों पर आकर्षक ड्रेस प्रस्तुत की।
फ्लावर, फ्रूट्स, रोबोट, अर्थ, सन, मून, बटरफ्लाई, फिश आदि के डिजाइन में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे परिधानों और मासूम अंदाज़ ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।
विशिष्ट अतिथि सुमित शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि— “लिटिल फ्लावर स्कूल अब में एक प्रतिष्ठित विद्यालय के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। यहां शिक्षा के साथ-साथ सहगामी गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। आज इन नन्हे बच्चों ने वास्तव में मन मोह लिया।” उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्रदान करने के लिए विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और बच्चों को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि रीना गोवाडीन ने भी बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि—
“इन नन्हे-मुन्नों को देखकर मैं अभिभूत हूं। बच्चों की प्रस्तुति अद्भुत और प्रेरणादायक रही।”
विद्यालय प्रबंधन का संदेश—सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता –
विद्यालय संचालक टी.पी. उपाध्याय ने कहा कि विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है। “हर बच्चा प्रतिभाशाली होता है, जरूरत होती है उसे सही दिशा देने की। हमारे स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ प्रतिभा को निखारने पर विशेष जोर दिया जाता है।” शिक्षक मोहम्मद अनीस शेख ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य हमेशा बच्चों के समग्र विकास और उनकी छिपी हुई क्षमता को उभारना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने मिलकर बच्चों को मंच देने और आत्मविश्वास बढ़ाने का उत्कृष्ट प्रयास किया।




