ग्राम सोठी में माता शाकंभरी जयंती का भव्य महोत्सव, हरदिहा पटेल समाज ने पूरे गांव में निकाली शोभायात्रा
सोठी

सक्ती। ग्राम पंचायत सोठी में माता शाकंभरी जयंती का भव्य महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम के हरदिहा पटेल समाज के समस्त ग्रामवासी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे और पूरे गांव की गलियों में माता शाकंभरी का जय-जयकारा लगाते हुए “जय-जय शाकंभरी” के उद्घोष के साथ शोभायात्रा निकाली। कार्यक्रम स्थल पर सभा का आयोजन कर महोत्सव का समापन किया गया। सभा को संबोधित किया प्रेम पटेल, शोभा राम पटेल और भगवती पटेल ने। मंच संचालन अधिवक्ता रथ राम पटेल द्वारा किया गया। महोत्सव में प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारी थे:
हरदिया पटेल महासंघ के महासचिव प्रेमलाल पटेल, जिला अध्यक्ष शोभाराम पटेल, टेमर सर्किल अध्यक्ष रथ राम पटेल (अधिवक्ता), जिला सलाहकार एकाम्बर पटेल, दयाराम पटेल, मौके राम पटेल, गणपत पटेल, रामकुमार पटेल, श्रीमती भगवती पटेल, श्रीमती पूजा पटेल, भरत लाल पटेल, रतिराम पटेल, सर्किल उपाध्यक्ष साहेब लाल पटेल, धनी राम पटेल, फड़ेंद्र पटेल, दूजे लाल पटेल, पप्पू पटेल, रवि पटेल, देव पटेल, नितेश पटेल, मनोज पटेल, रामेश्वर पटेल, विजय पटेल। इसके अतिरिक्त ग्राम की महिलाएं एवं ग्राम के सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने उत्सव को और भी भव्य और यादगार बनाया।




