सक्ती जिलासक्ती नगर

कबड्डी प्रतियोगिता का आज होगा भव्य समापन, भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव और सक्ती कलेक्टर आईएएस अमृत विकास टोपनो होंगे मुख्य अतिथि

सक्ती। क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का आज भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव एवं सक्ती कलेक्टर आईएएस अमृत विकास टोपनो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजक विद्या सिदार ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी अंचल के युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक क्षमता का विकास करते हैं। भविष्य में भी इस प्रकार के खेल आयोजनों को निरंतर जारी रखा जाएगा।


प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रोमांचक मुकाबलों के चलते पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा।


समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा क्षेत्रवासियों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button