सक्ती जिला

एकता पत्रकार संघ के निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए सुमित शर्मा

0 वर्ष 2023 के लिए चुनाव हुआ, 1 जवरी को होगी कार्यकारिणी की घोषणा

सक्ती- एकता पत्रकार संघ सक्ती के सक्ती जिले के अध्यक्ष के रूप में सुमित शर्मा निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। 25 दिसंबर को हुए चुनाव का विधिवत तरीके से कराया गया। उन्हें निर्विरोध नवीन कार्यकारिणी 2023 के लिए चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल एवं राकेश महंत ने निर्वाचित घोषित किया। संरक्षक मधुसूदन शर्मा शर्मा ने मौजूद सदस्यों को समक्ष संगठन की चुनावी प्रक्रिया को रखा और आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए चुनाव प्रारंभ कराया। सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन अपने उद्देश्यों को आगे बढ़ाएगा। सुमित शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि सभी मिलकर पत्रकारों के हितों के लिए सजगता से हमेशा काम करेंगे।

IMG 20221225 WA0021 kshititech

समाजसेवा को भी प्राथमिकता देने की बात कहते हुए उन्होनें कहा कि संगठन उन सभी कार्यों में आगे आकर अपनी सेवा देगा जहां समाज को आवश्यकता होगी। पत्रकारों के हित के साथ समाज सेवा का संकल्प भी इस अवसर पर लिया गया।

IMG 20221225 WA0019 kshititech

इस अवसर पर सरंक्षक मधुसूदन शर्मा, चुनाव अधिकारी एवं संघ के विधिक सलाहकार मनोज अग्रवाल, राकेश महंत, मनीष कथुरिया, पुरूषोत्तम अग्रवाल, दिनेश साहू, नारायण राठौर, परसन कुमार राठौर, आशीष अग्रवाल, अरूण निराला, मनी टण्डन, विक्की महंत सहित कई सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संघ के सदस्य नितिन सोनी, सुरेश कृपलानी, सोमनाथ सोनी, उत्तम अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, रवि शंकर राठौर ने भीे हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

IMG 20221225 WA0030 kshititech
IMG 20221225 WA0022 kshititech
IMG 20221225 WA0006 kshititech
IMG 20221225 WA0005 kshititech
IMG 20221225 WA0010 kshititech
IMG 20221225 WA0000 kshititech
IMG 20221225 WA0001 kshititech
IMG 20221225 WA0003 kshititech
IMG 20221225 WA0004 kshititech