सक्ती जिलासक्ती नगर

सक्ती जिले के युवक का इंदौर में कत्ल, गला रेतकर फेंकी गई लाश, सनसनीखेज वारदात से दहला छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिजनों को दिया कार्रवाई का आश्वासन

इंदौर में छत्तीसगढ़ के युवक की गला रेतकर हत्या,, मुख्यमंत्री ने पत्नी से फोन पर बात कर दी हर संभव मदद का आश्वासन

मनी टंडन


हसौद। सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरघटा निवासी 40 वर्षीय खोजराम नारंगे की मध्यप्रदेश के इंदौर में निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

     जानकारी के अनुसार 12 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे बाणगंगा पुलिस को एमआर-4 रेलवे पटरी के पास एक शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान खोजराम नारंगे के रूप में की, जो पोलोग्राउंड क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत था। प्रारंभिक जांच में युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। शरीर पर अन्य चोटों के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस ने धारदार हथियार से हमले की आशंका जताई है। मामले की जांच बाणगंगा थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस लूट और आपसी विवाद दोनों एंगल से जांच कर रही है। मृतक के साथियों एवं फैक्ट्री से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि खोजराम 11 फरवरी की रात अपने कमरे पर नहीं पहुंचे थे, जिसके बाद उनकी तलाश की जा रही थी। अगले दिन सुबह रेलवे पटरी के पास उनका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है और हत्या की जांच में जुट गई है।


मृतक की पत्नी से मुख्यमंत्री साय ने फोन पर बातचीत की:-


घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा ने मृतक की पत्नी से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से फोन पर बातचीत कराई।

मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव शासकीय सहायता का आश्वासन दिया है। पोस्टमार्टम के बाद खोजराम का पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम देवरघटा लाया जा रहा है, जहां विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button