सक्ती जिलासक्ती नगर

सक्ती नगर में कल निकलेगी भव्य शिव बारात, शहनाज अख्तर की भजन संध्या बनेगी मुख्य आकर्षण, चिराग ने की भव्य आयोजन का हिस्सा बनने की अपील

सक्ती। धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्ति के महासंगम का साक्षी बनने जा रहे सक्ती शहर में कल 15 फरवरी 2026, रविवार को भव्य एवं ऐतिहासिक शिव बारात का आयोजन किया जा रहा है। राइजिंग स्टार ग्रुप सक्ती एवं शिव बारात समिति के तत्वावधान में आयोजित इस विशाल धार्मिक आयोजन में भगवान भोलेनाथ की भव्य झांकी, नंदी पर सवार महादेव की प्रतिमा, आकर्षक धार्मिक झांकियां, त्रिशूलधारी कांवड़ यात्रा, डीजे धूमाल, पारंपरिक बाजे-गाजे और भक्तों के जयघोष के साथ शिव बारात पूरे शहर में भ्रमण करेगी। इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ. चरणदास महंत, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत सक्ती की अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, उद्योगपति पवन अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सक्ती टिकेश्वर गबेल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सक्ती के उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल करेंगे। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व मंत्री मेधाराम साहू, पूर्व विधायक सक्ती डॉ. खिलावन साहू, नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन नोबेल वर्मा, उद्योगपति त्रिलोकचंद जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन, अधिवक्ता लीलाधर चंद्रा, जिला पंचायत सक्ती के सभापति आयुष शर्मा एवं नगर पालिका परिषद सक्ती के उपाध्यक्ष भारत यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

रेलवे स्टेशन से निकलेगी शिव बारात, शहर होगा शिवमय :- 

शिव बारात का शुभारंभ 15 फरवरी को शाम 4:30 बजे रेलवे स्टेशन सक्ती से किया जाएगा, जहां से भगवान शिव की सजीव झांकियों, भव्य रथ, कांवड़ियों, डीजे एवं पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ बारात शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकलेगी। इस दौरान पूरा शहर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठेगा। 

पं. दीनदयाल स्टेडियम में भव्य भजन संध्या :- 

शिव बारात के पश्चात रात्रि 8 बजे से पंडित दीनदयाल स्टेडियम सक्ती में सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वे अपने प्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा कोरबा की भजन गायिका आशी-अमीषी उपाध्याय द्वारा भी भक्तिमय प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे।

आयोजन को सफल बनाने में जुटी पूरी टीम :- 

इस धार्मिक आयोजन के संरक्षक मंडल में रामअवतार अग्रवाल, प्रीतम सिंह गबेल, मांगेराम अग्रवाल, सुभाष गर्ग, राजकुमार दरयानी, रामकुमार गबेल, राजेश शर्मा (बाबा), आनंद अग्रवाल, प्रेम पटेल एवं संतोष देवांगन शामिल हैं। आयोजन के संस्थापक अध्यक्ष रवि शर्मा हैं, जबकि कार्यक्रम के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल (लल्ली) के नेतृत्व में पूरी आयोजन समिति सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

मार्गदर्शक मंडल में हरीश अग्रवाल (कालू), योगेश अग्रवाल (बंटी), विकास अग्रवाल (विक्कु) एवं राजकुमार अग्रवाल (राजू) शामिल हैं। शिव बारात समिति में सौरभ गर्ग, हिमांशु सिंघल, अंकित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, साहिल अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, संयम अग्रवाल, सागर अग्रवाल, प्रांशु अग्रवाल, निखिल अग्रवाल (डीएम), मयंक अग्रवाल (बालाजी), गोपाल मित्तल, साकेत सराफ (एआर), तरुण भिंडवानी, उमंग अग्रवाल, रवि अग्रवाल, प्रथम अग्रवाल, अनुज डालमिया, सिद्धांत अग्रवाल एवं हर्ष अग्रवाल सहित अनेक युवा सदस्य सक्रिय रूप से आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील :- 

आयोजन समिति एवं राइजिंग स्टार ग्रुप सक्ती ने शहर एवं क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं, नागरिकों एवं शिव भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शिव बारात एवं भजन संध्या में भाग लें तथा इस धार्मिक आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाएं। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button