सक्ती जिलासक्ती नगर

“सक्ती चलो” के जयघोष के साथ महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बारात, शाम 4 बजे स्टेशन रोड धर्मशाला के सामने जुटेंगे शिवभक्त

सक्ती। नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पावन पर्व महा शिवरात्रि के अवसर पर देवों के देव महादेव की भव्य शिव बारात का आयोजन किया जा रहा है। शिव बारात आयोजन समिति सक्ती द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह दिव्य बारात ठीक शाम 4:00 से 4:30 बजे के बीच अमृत काल की शुभ बेला में प्रारंभ होगी। कार्यक्रम की शुरुआत सक्ती नगर के प्रख्यात एवं विद्वान पंडितों द्वारा भगवान शिव की महाआरती से होगी। महाआरती के पश्चात शंखनाद कर शिव बारात का शुभारंभ किया जाएगा।


आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने सभी शिवभक्तों एवं शिव प्रेमियों से अपील की है कि वे समय का विशेष ध्यान रखते हुए ठीक शाम 4 बजे स्टेशन रोड स्थित धर्मशाला के सामने अनिवार्य रूप से उपस्थित हों और इस भव्य धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाकर पुण्य लाभ अर्जित करें। नगर में शिव बारात को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बारात में आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन एवं शिवगणों की विशेष प्रस्तुतियां रहेंगी, जिससे पूरा सक्ती नगर “हर हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button