सक्ती जिलासक्ती नगर

वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक श्री गौरीशंकर सोनी का निधन, आज पोरथा मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

सक्ती। पोरथा निवासी वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक श्री गौरीशंकर सोनी का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, शिक्षाजगत एवं परिचितों में शोक की लहर है। वे सरल, मिलनसार एवं सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे।

स्वर्गीय श्री गौरीशंकर सोनी के पुत्र विनोद सोनी (सोनी पैथो लैब, सक्ती), लाला सोनी (सोनी ज्वैलर्स, बाराद्वार) एवं यादवेन्द्र सोनी (नेत्र सहायक अधिकारी, सक्ती) हैं। उनकी पुत्री यामिनी सोनी (पूनम ज्वैलर्स, चंद्रपुर) हैं।

उनकी अंतिम यात्रा एवं अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम, पोरथा (सक्ती) में दोपहर 1:30 बजे किया जाएगा।

परिजनों ने स्वजनों, मित्रों एवं परिचितों से अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

ॐ शांति।

Related Articles

Back to top button