बाराद्वारसक्ती जिलासक्ती नगर

निःसंतानता से जूझ रहे दंपतियों के लिए राहत की खबर, बाराद्वार में 27 सितंबर को लगेगा निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर, महानगरों की दौड़ से मिलेगी राहत, अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ की विशेषज्ञ चिकित्सक देंगी निःशुल्क परामर्श

बाराद्वार। निःसंतानता की समस्या से जूझ रहे दंपतियों के लिए राहत की खबर है। अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर, रायगढ़ द्वारा 27 सितंबर 2026, रविवार को श्री अग्रसेन भवन, बाराद्वार में निःशुल्क जांच एवं परामर्श ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गोयल दंपतियों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं जांच की सुविधा प्रदान करेंगी।

समय पर उपचार के लिए जागरूकता जरूरी

डॉ. रश्मि गोयल ने बताया कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, तनाव और प्रदूषण सहित कई कारणों से निःसंतानता की समस्या बढ़ती दिखाई दे रही है। कई दंपती सामाजिक झिझक या जानकारी के अभाव में उपचार शुरू करने में देरी कर देते हैं। ऐसे में शिविर के माध्यम से लोगों को निःसंतानता के कारणों, जांच और समय पर उपचार के प्रति जागरूक करना उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि निःसंतानता को किसी एक व्यक्ति, विशेषकर महिला की समस्या मानना उचित नहीं है। पुरुष और महिला दोनों में निःसंतानता से जुड़े कारण हो सकते हैं, इसलिए दंपतियों को बिना किसी संकोच के विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

बाराद्वार में मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह

अपेक्स हॉस्पिटल की ओर से समय-समय पर ऐसे निःशुल्क ओपीडी शिविर आयोजित किए जाते रहे हैं। अस्पताल का प्रयास है कि बाराद्वार एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को निःसंतानता के उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम हो और उन्हें नजदीक ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय मार्गदर्शन मिल सके।

वीर्य जांच निःशुल्क, अन्य जांचों पर 25 प्रतिशत छूट

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में निःशुल्क वीर्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही विभिन्न प्रकार की जांचों पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जाएगी।

इन नंबरों पर करा सकते हैं अग्रिम पंजीयन

शिविर में असुविधा से बचने के लिए इच्छुक दंपती अग्रिम पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन एवं जानकारी के लिए 9329142515 एवं 9329915091 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button