सक्ती जिलासक्ती नगर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में धनंजय नामदेव को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी — संगठन ने जताया भरोसा, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक विस्तार के तहत सक्ती नगर के सक्रिय कार्यकर्ता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका धनंजय नामदेव को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन में उत्साह का माहौल है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की अनुशंसा पर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल की सहमति से की गई। वहीं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम पटेल ने औपचारिक रूप से नियुक्ति की घोषणा की।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष धनंजय नामदेव ने कहा कि पार्टी ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा को मजबूत करने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।
धनंजय नामदेव की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button