सक्ती जिलासक्ती नगर

अभिषेक शर्मा व चिराग अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी बधाई
, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पारित होने पर सौजन्य भेंट, हिंदू नव वर्ष की दी शुभकामनाएं


सक्ती/रायपुर— छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा को हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर नवीन विधानसभा भवन स्थित उनके कार्यालय में भाजपा सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं युवा नेता चिराग अग्रवाल ने सौजन्य भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा में पारित “धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026” को प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह विधेयक सामाजिक संतुलन और व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।


भेंट के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी सभी को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनहित, कानून व्यवस्था और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।


इस अवसर पर अभिषेक शर्मा और चिराग अग्रवाल ने सक्ती क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की और क्षेत्र की आवश्यकताओं से अवगत कराया। उपमुख्यमंत्री ने सकारात्मक पहल करते हुए समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।


पूरे कार्यक्रम के दौरान आत्मीय और सौहार्दपूर्ण माहौल रहा, जहां नव वर्ष के अवसर पर शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करते हुए प्रदेश की प्रगति और समृद्धि की कामना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button