गौ सेवक उपेंद्र तिवारी के सुपुत्र शिवा तिवारी ने रचा कीर्तिमान, 10वीं बोर्ड में 94% अंक लाकर किया टॉप

फगुरम। क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि गोपाल गौ सेवा समिति भद्री चौक, फगुरम के कोषाध्यक्ष उपेंद्र तिवारी के होनहार सुपुत्र शिवा तिवारी ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 94% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
शिवा तिवारी पी एम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खरसिया में पढ़ाई कर रहा था। उसने अपनी इस कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि निरंतर प्रयास और समर्पण से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने शिवा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं, परिजनों और शुभचिंतकों ने भी मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और उन्हें आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
शिवा तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।




