सक्ती जिलासक्ती नगर

सक्ती के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं आरके प्रिंटर्स के संचालक पूनम चंद अग्रवाल का निधन, 9 मई को होगा अंतिम संस्कार


अग्रवाल समाज, व्यापारिक संगठनों और नागरिकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि


सक्ती। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं आरके प्रिंटर्स के संचालक पूनम चंद अग्रवाल का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से सक्ती शहर सहित व्यावसायिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पूनम चंद अग्रवाल शहर के जाने-माने व्यवसायी थे और लंबे समय से प्रिंटिंग व्यवसाय से जुड़े हुए थे। अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं व्यवहार कुशलता के कारण वे लोगों के बीच विशेष पहचान रखते थे।


वे युवा समाजसेवी राजीव अग्रवाल एवं रंजन अग्रवाल के पूज्य पिताजी थे। उनके निधन पर अग्रवाल समाज, चेंबर ऑफ कॉमर्स सहित विभिन्न संगठनों एवं नागरिकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। परिवारजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 9 मई की सुबह किया जाएगा। उनके निवास पर अंतिम दर्शन एवं शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगातार पहुंचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button