सक्ती जिला

सक्ती में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध परिवहन करते 13 वाहन जब्त

सक्ती – कलेक्टर के निर्देशन अनुसार एवं खनिज अधिकारी के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज उड़न दस्ता दल द्वारा 22 मई 2026 की रात्रि में अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण को रोकने के लिए सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान चंद्रपुर क्षेत्र में तीन हाईवा एवं दो ट्रैक्टर में चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए वाहनों को थाना चंद्रपुर के सुपुर्द में रखा गया है। वहीं डभरा क्षेत्र में सघन निरीक्षण के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए पांच ट्रैक्टर पाए गए, जिन्हें थाना डभरा के सुपुर्द किया गया। इसके अलावा हसौद क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर मिले, जिन्हें थाना हसौद के सुपुर्द में रखा गया है। इस प्रकार कुल 13 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई है। उक्त सभी प्रकरणों पर छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button