सक्ती में 9 से 13 जून तक होगी भव्य श्रीराम कथा, तैयारियां अंतिम चरण में

सक्ती। शहर के हटरी धर्मशाला में 9 जून से 13 जून तक भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष Charan Das Mahant के संयोजकत्व में आयोजित किया जा रहा है। कथा में व्यास पीठ से सुप्रसिद्ध कथा वाचक Rajendra Prasad Ramayani अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे।
श्रीराम कथा के सफल आयोजन को लेकर श्रीराम मानस मंडली शक्ति के पदाधिकारी एवं सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन स्थल की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के बैठने की सुविधा तथा अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
श्रीराम मानस मंडली के अध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल ने बताया कि कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात्रि 7 बजे तक हटरी धर्मशाला के प्रथम तल स्थित एयरकूल्ड हॉल में होगा। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, धर्म और भक्ति पर आधारित प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।
आयोजन की तैयारियों में पदुमलाल भट्ट, अस्पतालु राम पटेल, अर्जुन लाल बरेठ, प्रेमलाल साहू, खिलावन पटेल, कन्हैया दास वैष्णव सहित श्रीराम मानस मंडली के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
मंडली के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीराम कथा का श्रवण करने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। कथा को लेकर नगर में श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह देखा जा रहा है।




