बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव

मुख्यमंत्री का पुतला दहन
सक्ती। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा बढ़ती बिजली दरों एवं उपभोक्ताओं पर बढ़ते आर्थिक बोझ के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गवेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गवेल ने कहा कि यदि बिजली बिलों में बढ़ोतरी वापस नहीं ली गई और जनता को राहत नहीं दी गई तो कांग्रेस आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
जनता पर बढ़ते बिजली बिलों का लगाया आरोप :-
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बिजली दरों में लगातार वृद्धि की जा रही है, जिससे आम जनता, किसान, मजदूर एवं मध्यमवर्गीय परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार जनता को राहत देने में विफल साबित हुई है और बिजली बिलों की बेतहाशा बढ़ोतरी से लोगों में भारी नाराजगी है।
विद्युत विभाग कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन :-
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली दरों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए कार्यालय परिसर के बाहर राजनीतिक माहौल गर्म रहा।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद :-
आंदोलन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा के अध्यक्ष श्याम कुमार केवट, सक्ती ग्रामीण के रामप्यारे सिदार, अमर सिंह बनाफर, गिरधर जायसवाल, घनश्याम देवांगन, कुसुम यादव, पिंटू ठाकुर, भुनेश्वर चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य सरोज डनसेना, ताम्रध्वज चंद्रा, हरीश अग्रवाल, संतोष सोनी, लच्छी यादव, छोटू दास महंत, पवन साहू, राम संजीवन, रामप्रसाद यादव, भूरू अग्रवाल, राजेश लहरे, रामलखन कटकवार, राहुल भारद्वाज, रामनारायण चौहान, संजय सिदार, संजय जांगड़े, अशोक गवेल, चंद्रकुमार गवेल, समयलाल गवेल, टीकाराम कुर्रे, जिला मीडिया प्रभारी भानु प्रताप गवेल, सन्नी यादव, लक्ष्मी चंद्रा, अमित राठौर, राजेंद्र यादव, नरेश गेवादीन, विजय सूर्यवंशी, महबूब खान, जीवेंद्र राठौर, सुनील राठौर, राशिद खान, गोरखनाथ भार्गव, महेंद्र सिदार, सोनू तांबोली (बाराद्वार), चक्रधर सिदार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



