अज्ञात वाहन के ठोकर से मृत युवक के परिजनो दिया रैली निकाल कर ज्ञापन

25 जून तक आरोपी व वाहन नही पकडा गया तो करेगे आन्दोलन
डभरा ,, सक्ती जिले के डभरा में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवा छात्र देव कुमार चन्द्रा को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है। घटना के पांच दिन बाद भी अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता नहीं चल पाने से परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। अब लोगों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए चक्का जाम और उग्र आंदोलन की घोषणा कर दी है। नगर पंचायत डभरा के निवासी 25 वर्षीय देव कुमार चन्द्रा की 18 जून की सुबह ग्राम पुटीडीह पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। घटना स्थल पर चार पहिया वाहन के टायरों के निशान भी मिले थे, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी वाहन तक नहीं पहुंच सकी है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस जांच के नाम पर उनसे सीसीटीवी डीवीआर की मांग कर रही है जबकि डभरा-पुटीडीह मुख्य मार्ग सहित आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गंभीरता से जांच नहीं की जा रही है।
कड़ी कार्रवाई की जाए अन्यथा होगा जन आंदोलन :-
इस मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों और समाज के लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि दशकर्म कार्यक्रम से पहले आरोपी वाहन और चालक की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि 25 जून तक दोषी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो चक्का जाम और उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी दिखाता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।




