सक्ती जिला

डभरा खरसिया सड़क मार्ग के छुहीपाली के पास छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलटा 

छोटाहाथी में सवार कई लोगों को गंभीर चोटे आई 

चार लोगों को गंभीर हालत में रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया 

डभरा,, डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम धुरकोट से अपने ग्राम कोसीर थाना कोसीर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि छोटा हाथी वाहन क्रमांक सीजी 13 BH 4043. में लगभग 35 से 40 लोग पुरुष और महिला साथ में सवार थे जो ग्राम धुरकोट में सनधीयान रिश्ता जोड़ने गए थे वहां से खाना खाकर सभी लोग छोटा हाथी में सवार होकर निवास ग्राम थाना कोसीर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जा रहे थे 22 जून को जैसे ही 5 बजे करीब मुख्य सड़क मार्ग के छुहीपाली के पास छोटा हाथी पहुंचा अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क मार्ग पर पलट गई पलटने से करीब 30 से 35 लोग घायल हो गए जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों को गंभीर चोटे आई है कुछ महिलाओं के हाथ पैर फैक्चर हुआ है बाकी को साधारण चोट आई है। चार लोगों को गंभीर हालत में रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है। वही छोटाहाथी के ड्राइवर ने गाड़ी को सम्भाल नहीं पाया जिस कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन पलटने से अफरातफरी मच गई लोगों कि चीख पुकार मच गई। इस घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ईलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा में भर्ती कराया गया है जहां मरीजों का इलाज चल रहा है। गभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल रायगढ़ अस्पताल रेफर कर दिया गया है ताकि बेहतर इलाज मिल सके।पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related Articles

Back to top button