सक्ती में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का नया भरोसा बना बिहान नर्सिंग होम, मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, डिजिटल जांच और 24×7 आपातकालीन सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

सक्ती। नगरवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहान नर्सिंग होम स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। बराद्वार रोड स्थित बरीवाली मंदिर के पास संचालित इस नर्सिंग होम में अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में सामान्य एवं गंभीर बीमारियों का उपचार अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ किया जा रहा है।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सरजू प्रसाद राठिया दे रहे सेवाएं
बिहान नर्सिंग होम के वरिष्ठ चिकित्सक एवं संचालक डॉ. सरजू प्रसाद राठिया (एम.डी. मेडिसिन) मरीजों का उपचार कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया, थायराइड, अस्थमा, एलर्जी, मौसमी बीमारियों सहित लीवर, किडनी, लकवा, माइग्रेन, गैस्ट्रिक, टीबी, निमोनिया, मलेरिया, डेंगू, टायफाइड एवं अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज किया जा रहा है।
महिलाओं और मातृत्व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान
बिहान नर्सिंग होम में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विशेष व्यवस्था की गई है। यहां सामान्य एवं सिजेरियन प्रसव, गर्भावस्था की संपूर्ण देखभाल, बांझपन की जांच एवं उपचार, मासिक धर्म संबंधी समस्याओं का उपचार तथा महिलाओं से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। मां और शिशु की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विशेषज्ञ देखरेख में उपचार किया जाता है।
24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध
बिहान नर्सिंग होम में 24×7 भर्ती एवं आपातकालीन सेवाएं संचालित हैं। किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एंबुलेंस सेवा, प्रशिक्षित स्टाफ और आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की व्यवस्था की गई है।
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अस्पताल
अस्पताल में सोनोग्राफी, डिजिटल पैथोलॉजी जांच, आयुष्मान भारत योजना के तहत नि:शुल्क उपचार, आधुनिक चिकित्सा उपकरण तथा अनुभवी चिकित्सा टीम की सुविधा उपलब्ध है। मरीजों को एक ही स्थान पर जांच और उपचार की समुचित व्यवस्था मिल रही है।
जनता का बढ़ रहा विश्वास
बिहान नर्सिंग होम प्रबंधन ने बताया कि मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। आधुनिक सुविधाओं, अनुभवी चिकित्सकों और संवेदनशील उपचार व्यवस्था के कारण अस्पताल पर क्षेत्र के लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।
संपर्क: 8602508009, 9109408809
पता: बराद्वार रोड, बरीवाली मंदिर के पास, सक्ती (छत्तीसगढ़)।




