सक्ती जिला

पक्की नाली के 2 मीटर के गलियारे में बनाई जा रही दूसरी नाली

अरुण कुमार निराला/मलखरौदा। टेमर से छपोरा तक 54 करोड़ की लागत से सड़क का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। चौड़ीकरण से पहले पीडब्लूडी के ठेकेदार द्वारा गांव गांव में पक्की नाली बनाया जा रहा है लेकिन अमनदुला में कृषि उपज मंडी परिसर के सामने जिस जगह पक्की नाली बनाया जा रहा है उसके बगल में 2 साल पहले ग्राम पंचायत द्वारा पक्की नाली बनाया गया था। ऐसे में मुश्किल से 2 मी मी के अंतराल में एक ही जगह पर दूसरी नाली बनाया जाने का क्या औचित्य है यह एक्सप्रेस को समझ में नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि जिस प्रकार से सोल्डर से सटाकर नाली बनाया जा रहा है उसकी जरूरत ही नहीं थी, क्योंकि सड़क का पानी ऑलरेडी पहले से ही बने नाली में जाता था। ऐसे में कुछ मीटर के अंतराल में दूसरी नाली बनाया जाना सीधा-सीधा शासकीय राशि का दुरुपयोग के अलावा कुछ नहीं है। लोगों का कहना है पीडब्लूडी के इंजीनियर एसडीओ लगातार सड़क निर्माण का निरीक्षण कर रहे हैं हालांकि उन्हें भी यह व्यवधान नजर नहीं आ रहा है। इस संबंध में पीडब्लूडी के एसडीओ एस एस टांडे ने बताया कि निरीक्षण के बाद ही कुछ बता पाऊंगा

Related Articles

Back to top button