सक्ती जिलासक्ती नगर

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार ने नव नामांकित पार्षद (एल्डरमैन) सुमित शर्मा का किया सम्मान, शर्मा बोले— सभी के सहयोग से समाजहित और नगर विकास के लिए करेंगे बेहतर कार्य

सक्ती। नगर पालिका परिषद सक्ती के नव नामांकित पार्षद (एल्डरमैन) सुमित शर्मा का श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार द्वारा उनके निवास में आत्मीय सम्मान किया गया। मंदिर परिवार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्मृतिचिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सुमित शर्मा ने मंदिर परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि नगर के विकास, सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों को सभी के सहयोग से प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर सक्ती के विकास और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिवार के सदस्यों ने भी आशा व्यक्त की कि सुमित शर्मा अपने नए दायित्व का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए नगर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

समारोह में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के पदाधिकारी पंडित ओमप्रकाश वैष्णव, कोडके प्रसाद मौर्य, अमित तंबोली, सोनू देवांगन, भरत निर्मलकर, महेंद्र गबेल एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button