सक्ती जिलासक्ती नगर

गिरिजा शंकर साहू ने संभाला जिला कोषालय अधिकारी सक्ती का कार्यभार

अंबिकापुर से स्थानांतरण के बाद 6 अगस्त को किया कार्यभार ग्रहण, वित्त विभाग के आदेश के बाद हुई पदस्थापना

सक्ती। जिला कोषालय सक्ती में नए कोषालय अधिकारी के रूप में गिरिजा शंकर साहू ने 6 अगस्त 2026 को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद उनका स्थानांतरण कार्यालय प्राचार्य, लेखा प्रशिक्षण शाला अंबिकापुर से जिला कोषालय सक्ती किया गया है। जारी पत्र के अनुसार वित्त विभाग मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर के पत्र क्रमांक FSTAB-102/206/2026-FINANCE/4, दिनांक 03 अगस्त 2026 तथा संभागीय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन अंबिकापुर के आदेश के अनुपालन में श्री साहू ने लेखा प्रशिक्षण शाला अंबिकापुर से भारमुक्त होकर जिला कोषालय सक्ती में कार्यभार ग्रहण किया।

गिरिजा शंकर साहू ने 6 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न में जिला कोषालय सक्ती पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही अब जिला कोषालय से संबंधित वित्तीय एवं कोषीय कार्यों की जिम्मेदारी उनके पास रहेगी।उनके कार्यभार ग्रहण करने से जिला कोषालय के कामकाज में नए प्रशासनिक नेतृत्व की शुरुआत हुई है। उल्लेखनीय है कि स्थानांतरण संबंधी आदेश की प्रतिलिपि वित्त विभाग, संचालनालय कोष एवं लेखा तथा पेंशन एवं भविष्य निधि सहित संबंधित कार्यालयों को भी भेजी गई है।

Related Articles

Back to top button