सक्ती जिलासक्ती नगर

इंदिरा नगर टेमर में शान से लहराया तिरंगा, विधायक प्रतिनिधि रथ राम पटेल ने किया ध्वजारोहण

शासकीय प्राथमिक शाला में उत्साह और देशभक्ति के साथ मना स्वतंत्रता दिवस, सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने की अध्यक्षता; शिक्षक, जनप्रतिनिधि और नागरिक रहे मौजूद

सक्ती। शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा नगर टेमर में स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में अधिवक्ता एवं विधायक प्रतिनिधि रथ राम पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगा फहरते ही उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने की। स्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया नमन

ध्वजारोहण के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रथ राम पटेल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आजादी हमें असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है। नई पीढ़ी को उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर देश और समाज के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने भी ग्रामीणों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया।

शिक्षक, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों की रही सहभागिता

समारोह में विशिष्ट रूप से मनोज कुमार पटेल, जगदेव पटेल, घनश्याम पटेल, कुलदीप पटेल, टकेश पटेल, नृत्यजय पटेल, पालू देवांगन, ओम देवांगन, तीज राम पटेल, रामायण बाई, ललिता बाई, पूनी राम बाघमारे, सूरज बाई, राजेंद्र कुम्हार, अमृत बंजारे एवं वेद राम सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार से शिक्षक इंद्रपाल सिंह सिद्धार्थ, श्रीमती विद्या साहू सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई। समारोह के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान को सदैव सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button