सक्ती जिला

सक्ती के बुधवारी बाजार के फिरेंगे दिन बनने जा रही है 3 करोड़ 9 लाख की डिवाइडर युक्त सड़क

– जल्द प्रारंभ होगा 560 मीटर लंबे मार्ग का निर्माण कार्य 

सक्ती– बुधवारी बाजार की सूरत अब बहुत जल्द बदलने वाली है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने डिवाईडर युक्त सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 9 लाख 17 हजार की स्वीकृति दे दी है। सड़क पर बेहतरीन लाइटिंग के साथ फुटपाथ का निर्माण भी किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ तिवारी ने बताया कि छेदी होटल से शराब दुकान तक करीब 560 मीटर की सड़क का निर्माण होगा। इसके लिए अधोसंरचना मद से स्वीकृति मिल चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ओर 60-60 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। 2 मीटर चौड़ा डिवाईडर तथा सड़क के किनारे दो दो मीटर का फुटपाथ बनेगा। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। 

      विदित हो कि नगर के बुधवारी बाजार से 167 बेजाकब्जाधारियों को हटाने की कार्यवाई स्थानीय प्रशासन के द्वारा की गई थी। पसरे से लेकर बंधवा तालाब पहुंच मार्ग तक बसे दुकानदारों एवं रहने वाले लोगों को हटाने की कार्यवाई नगर पालिका द्वारा विगत माह भर पूर्व की गई थी। इसके बाद कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना कई बार मौके पर पहुंचकर मुआयना कर चुकीं है और सर्वे करवाया जा चुका है। लगातार कलेक्टर भी बुधवारी बाजार के कायाकल्प करने के लिए नजर बनाए हुए है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा त्रिलोकचंद जायसवाल ने बताया कि बुधवारी बाजार में सड़क का निर्माण होगा। इसके अलावा प्रभावितों के विस्थापन के लिए काम्पलेक्स का निमार्ण भी होगा। सड़क बनने के साथ अब बुधवारी बाजार को संवारने की दिशा में कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष के नेतृ त्व में हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा जा रहा है। प्रभावितों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है सभी को व्यवस्थित रूप से बसाने के लिए भी काम किया जाएगा। बुधवारी बाजार नगर का का ऐसा इलाका है जहां बरसों से बड़ा बाजार लगता था। मवेशी बाजार के साथ साथ सब्जी का भी बड़ा मार्केट था। समय के अनुसार कमजोर जरूर हुआ था लेकिन आज भी दूर दराज से लोग यहां लेन देन करते हैं। ऐसे में लोगों की रोजी रोटी बनी रहे इसके लिए स्वयं विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत भी मौके पर पहुंच कर कलेक्टर से चर्चा कर चुके हैं और तत्काल कार्य चालू कराते हुए सभी वर्ग का ध्यान रखने के निर्देश दिए थे। 

बाजार ग्राउण्ड को संवारने की भी तैयारी- 

बुधवारी बाजार में सड़क निर्माण कार्य की स्वीृकृति मिलने के बाद अब जल्द ही बुधवारी बाजार ग्राउण्ड को भी संवारने के लिए राशि मिलने वाली है। इसके लिए भी प्रयास किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही इसके लिए भी राशि की स्वीकृति मिल जाएगी। बाजार को सुव्यवस्थित बनाया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को यहां बढ़िया माहौल मिल सके। जानकारी हो कि ग्राउण्ड में बने दो भवनों में ही अभी पुलिस रक्षित केंद्र संचालित हो रहा है। 

———————————————————-

बुधवारी बाजार में सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। सड़क के बीच में डिवाईडर तथा अगल बगल फुटपाथ का निर्माण भी होगा। इसका लाभ जल्द ही लोगों को मिलेगा। बाजार ग्राउण्ड को संवारने के प्रयास भी जारी है। जल्द ही उसका भी कायाकल्प होगा।

          सौरभ तिवारी 

सीएमओ, नगर पालिका, सक्ती

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सक्ती सौरभ तिवारी

———————————————————-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button