सक्ती विधानसभा में कब्जा जमाने भाजपा कर रही जोर आजमाइश, नव मतदाताओं को रिझाने की कोशिश, युवा कार्यकर्ता कर रहे ये काम की युवाओं के दिल में समां सकता है कमल

घर घर जाबो,अभिनंदन करबो के साथ चल रहा संपर्क अभियान -अभिषेक शर्मा
सक्ती। भारतीय जनता पार्टी शक्ति विधानसभा में अपना परचम लहराने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नव मतदाताओं का उत्साहवर्धन करने और उन्हें अपनी और आकर्षित करने के लिए संपर्क अभियान चला रहे हैं। साथ ही उन्हें अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित कर रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र के अलावा पूरे जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस अभियान में लगे हुए हैं।

जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा द्वारा घर- घर जाबो,अभिनंदन करबो स्लोगन के साथ सक्ति विधानसभा के सभी मंडलों के बूथ स्तर पर युवा मोर्चा के साथियों साथ पहुंचकर नव मतदाताओं से डोर टू डोर संपर्क किया जा रहा है। संपर्क के साथ ही उन सभी नव मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदत्त अभिनंदन पत्र को सौंप कर उनका अभिवादन किया जा रहा है और उनको केंद्र की मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं के बारे में बताते हुए उनको आगामी चुनावों में अनिवार्य रूप से मतदान करने प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके साथ ही अभिषेक शर्मा ने बताया कि हम सभी युवा मोर्चा के साथीयो द्वारा नए मतदाताओं से सीधे संपर्क का कार्यक्रम पूरे सक्ति जिले में वृहद रूप से चलाया जा रहा है। संपर्क के दौरान हमारे पदाधिकारियों द्वारा नए मतदाताओं से इस लोकतंत्र के महापर्व में सहभागीता करते हुए अपना पहला वोट देश हित में भाजपा के पक्ष में करने का आग्रह भी कर रहे हैं।

आगे की रणनीति भी बना रहे –
आगामी दिनों में सक्ति जिले के तीनों विधानसभाओं में नवमतदाताओ को लेकर एक वृहद रूप से नवमतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएग ,जिसमें प्रदेश भाजपा के बड़े नेता शिरकत करेंगे। ,जिला महामंत्री अभिषेक ने बताया कि इस संपर्क अभियान को लेकर लगातार बैठको का आयोजन किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक नवमतदाताओ से संपर्क किया जा सके व आगामी अभिनंदन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवमतदाताओ की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।




