रात 12 बजे कवर्धा पहुंचे भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा और युवा नेता चिराग अग्रवाल, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई

सक्ती। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं भाजपा युवा नेता चिराग अग्रवाल ने रात्रि 12 बजे कवर्धा स्थित उनके निज निवास पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया।
अभिषेक शर्मा एवं चिराग अग्रवाल ने कहा कि विजय शर्मा जन-जन के प्रिय नेता हैं और नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। वे हर जरूरतमंद की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं तथा हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की सशक्त आवाज के रूप में प्रदेश की जनता के बीच अपनी अलग पहचान रखते हैं।
उन्होंने बाबा भोरमदेव से प्रार्थना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लाड़ले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखें। वे सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें तथा प्रदेश की सेवा करते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हों।



