सक्ती जिलासक्ती नगर

निशान यात्रा एवं भजन संध्या के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा बाबा श्याम का जन्मोत्सव सक्ती में कल, प्रसिद्ध भजन गायक बांधेंगे समां

सक्ती। कल 23 नवंबर को खाटू वाले श्याम बाबा का जन्मोत्सव नगर में धूमधाम से मनाया जायेगा। पवन ज्योत एवं भजन शाम साढ़े छः बजे राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित है। जानकारी देते हुए श्री श्याम परिवार के सदस्यों ने बताया कि भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी निशान यात्रा पूर्णतः निशुल्क रहेगी।

खाटू वाले श्याम बाबा

एक प्रेमी एक निशान के साथ निशान यात्रा सुबह 9:00 बजे श्री राम मंदिर से राधाकृष्ण मंदिर तक निकलेगी। जानकारी देते हुए परिवार के अशोक बंसल, संतोष अग्रवाल एलआईसी, संतोष हजारी गणेश तथा शैलेश अग्रवाल बीएल ने बताया कि भजन में खलीलाबाद के सरदार रोमी सिंह अपनी प्रस्तुति से समा बांधेंगे।

वृंदावन की महारानी सखी जी भी अपने बेहतरीन भजनों की प्रस्तुति देंगी। साथ ही नगर के विक्की सिंघल भी अपने भजनों के माध्यम से श्याम जन्मोत्सव में शिरकत करेंगे। आयोजनकर्ताओं ने मंदिर से घर वापसी के लिए निःशुल्क वाहन की व्यवस्था भी की है। श्री श्याम जन्मोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में श्री श्याम प्रेमियों से शामिल होंगे की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button