खेलशिक्षासक्ती जिला

श्याम शिक्षा महाविद्यालय में साहित्यिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन

सक्ती। श्याम शिक्षा महाविद्यालय सक्ती में 16 जनवरी को जिला स्तरीय 11 दिवसीय अंतर महाविद्यालयिन साहित्यिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित रस्सी कूद प्रतियोगिता में कोणार्क शिक्षा महाविद्यालय, जांजगीर, हसदेव कॉलेज एजुकेशन कोरबा, श्याम शिक्षा महाविद्यालय सक्ती, बालाजी महाविद्यालय सक्ती, जानकी कॉलेज एजुकेशन रायगढ़ एवं शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय जेठा से आए हुए प्रतिभागियों के बीच कड़ी टक्कर के बाद महिला वर्ग में सरोज, भावना पटेल और अर्चना मिंज तीनों श्याम शिक्षा महाविद्यालय के छात्राओ ने अपना प्रवीण्य सूची में स्थान सुनिश्चित किय।

श्याम शिक्षा महाविद्यालय संचालक विनय कुमार अग्रवाल और विभागाध्यक्ष डॉ.विनय प्रताप सिंह ने खिलाडियों को शुभकामनाएं और बधाइयां देते हुए उत्सावर्धन किया।

वहीं पुरुष वर्ग में अमरेंद्र गबेल एवं सुरेंद्र पटेल श्याम शिक्षा महाविद्यालय तथा नंदकिशोर शा. क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय जेठा ने प्रवीण्य सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया। इस मौके पर श्याम शिक्षा महाविद्यालय संचालक विनय कुमार अग्रवाल और विभागाध्यक्ष डॉ.विनय प्रताप सिंह ने खिलाडियों को शुभकामनाएं और बधाइयां देते हुए उत्सावर्धन किया। इस प्रतियोगिता मे खेल प्रभारी जुगल किशोर डनसेना तथा मेंटर अमित कुमार जांगड़े, चूड़ामणि लहीमोर, छोटू राम सिदार, भगवत प्रसाद जायसवाल, सुंदरलाल उरांव, गरिमा भारद्वाज, वीना चौहान, गायत्री देवांगन, कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button