सक्ती जिला
शाकंभरी जयंती पर माता के चरणों में अर्पित किए गए सब्जी और फल, जयकारों के साथ हुई पूजा अर्चना

सक्ती। शाकंभरी जयंती पूर्णिमा एवं छेरछेरा त्यौहार के शुभ अवसर पर ग्राम टेमर हरदिहा पटेल मरार समाज द्वारा सामुदायिक भवन टेमर में शाकंभरी माता के चरणों पर साग ,सब्जी ,फल, फूल एवं श्रीफल चढ़ाकर पूजा पाठ किया गया। साथ ही माता शाकंभरी माता की जय जयकारा की गई ।

जिसमें हरदिहा पटेल मरार समाज महासंघ सचिव चैतन्य पटेल, राज सलाहकार एकाम्बर प्रसाद पटेल सर्किल अध्यक्ष रथ राम पटेल ग्राम अध्यक्ष कुलदीप पटेल ग्राम कोषाध्यक्ष रामदयाल पटेल दामोदर पटेल,भरत पटेल भोला राम पटेल,मनोज पटेल तुलसी पटेल,बबलू पटेल भगवान दीन पटेल,भीम पटेल, बहरता पटेल लोकनाथ पटेल,संतोष पटेल दूज राम पटेल दिगंबर पटेल सहित समाज के सदस्य गण सामाजिक बंधुओं की अधिक संख्या में उपस्थित थे।






