क्राइमसक्ती जिला

पुलिस वाले भी नहीं महफूज, सक्ती बाजार में सब्जी ले रहे पुलिसकर्मी के साथ हो गया ये कांड

सक्ती। अब पुलिसकर्मी भी चोरों की पैनी नजर से बच नहीं पा रहे हैं। सब्जी लेने गए पुलिस आरक्षक की बाइक अज्ञात चोर ने पार कर दी। घटना सक्ती स्थित बुधवारी बाजार की है।
      मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक शैलेंद्र राठौर ग्राम झरना थाना नगरदा का निवासी है। जिला सक्ती में पुलिस आरक्षक है। वर्तमान में रक्षित केन्द्र सक्ती में पदस्थ है। उसने एफआईआर में बताया कि दिनांक 18.06.2024 को शाम लगभग 07.00 बजे अपनी मो.सा. हिरो सुपर स्पलेडर काला रंग क्रमांक CG-11 AM-6992 से बुधवारी बाजार सक्ती सब्जी लेने गया था, बुधवारी बाजार में नई रोड बन रही है, उसी में अपनी मो.सा. को खडी कर सब्जी लेने गया था। करीबन 10 मिनट बाद सब्जी खरीदकर वापस घर जाने के लिए खडी किये मो.सा. के जगह पर जाकर देखा तो उसकी बाइक वहां पर नहीं थी। मोटर सायकल को आसपास खोजबीन किया कोई पता नहीं चला।

अज्ञात चोर ने पार की बाइक –

जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है मेरे मो.सा. का चेचिस नंबर MBLJAR031J9A11380 एवं इंजन नंबर JA05EGJ9A10607 है। मो.सा. का कीमती लगभग 30000 रूपये का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button