सक्ती जिला

व्यापारियों के हित में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे- पारवानी

0 चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने नगर के व्यापारियों के साथ की बैठक

सक्ती– छ.ग. चेंबर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी एवं महामंत्री अजय भसीन सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने सक्ती का दौरा किया। स्थानीय राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित व्यापारिक सम्मेलन में नगर के व्यापारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने नये सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रमाण पत्रों का वितरण किया और चेंबर परिवार का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। अपने संबोधन में श्री पारवानी ने व्यापरियों से कहा कि व्यापारियों के हित के लिए सदैव समर्पित रहने वाली सबड़े बड़ी संस्था चेंबर ऑफ कामर्स के परिवार को और भी वृहद करना है जो भी व्यापारी अभी तक इससे जुड़ नहीं पाया है उन्हें जोड़ने का काम प्रदेश से लेकर ईकाई तक के पदाधिकारी लगे हुए हैं और लगातार इसके लिए लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों की जो भी समस्याएं होंगी उन्हें निराकरण करने के लिए पूरे प्रदेश की कार्यकारिणी मिलकर उसे दूर करने का प्रयास करेगी। व्यापारियों को किसी भी प्रकार से तनाव में नहीं रहने दिया जाएगा। साथ ही उन्होनें सभी व्यापारियों से अपील की है कि आने वाले स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने निवास तथाा प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगाकर आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव में सहभागिता करें यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। महामंत्री अजय भसीन ने कहा सक्ती ईकाई के कार्यों की सराहना करते हुए प्रदेश मंत्री मनीष कथुरिया एवं ईकाई अध्यक्ष विजय डालमिया को सराहा। साथ ही नवीन सक्ती जिले के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक से अधिक व्यापारी भाईयों को सदस्य बनाने की जवाबदारी दी।

51 नए सदस्यों को प्रदान किए प्रमाण पत्र-

छ.ग. चेंबर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के नये बने सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी तथा प्रदेश पदाधिकारियों के द्वारा सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मालखरौदा क्षेत्र के 26 तथा सक्ती के 25 सदस्यों ने सदस्यता ली। इसी प्रकार बहुत से ऐसे व्यापारियों को सदस्यता फार्म का वितरण किया गया जो चेंबर के सदस्य बनने के इच्छुक हैं। प्रदेश पदाधिकारी विक्रम सिंह देव, राजेद्र जग्गी, राम मंधानी, अजय डिंगानी, अय तनवानी, निलेश सेठ, दिलीप ईशरानी, अखिलेश प्रताप सिंह, योगेश तिवारी मंचस्थ रहे। इसी प्रकार जुगमंदर अग्रवाल, ओमप्रकाश बंसल, अशोक अग्रवाल खरसिया, अनिल मनवानी, राम खुबवानी, सतीश केडिया भी उपस्थित रहे। नगर के व्यापारियों में गोविंद राम कथुरिया, सुनील बंसल, प्रकाश सिंघल, रवि जिंदल, सतीश अग्रवाल डीएम, रवि अग्रवाल अशोका, मांगेराम अग्रवाल, पूनमचंद अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, सुरेश कृपलानी, नरेश साहू, संतोष अग्रवाल, भवानीलाल वर्मा मालखरौदा शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button