छत्तीसगढ़जनहितसक्ती जिलासक्ती नगर

दृष्टि बाधित बच्चो के साथ समर्पण सुशीला सेवा संस्थान ने मनाई माता सुशीला देवी की 70 वीं जन्म जयंती

सक्ती। यूँ तो सभी जैविक अंगों के स्वस्थ होते हुए उनकी उपस्थिति के साथ जीवन जीना कितना आसान लगता है, परंतु ऐसे दिव्यांगता के साथ जीना कितना दुष्कर होता है। यह बात हमे ऐसे बच्चों से मिलने उन्हें करीब से जानने से अनुभव होता है,उनकी परेशानियों का पता लगता है, हमे अवश्य रूप से ऐसे बच्चों से मिलना एवं उनकी कठिनाइयों को कम करने का प्रयास करना चाहिए, उनके बीच हम अपने आप को सोचकर ईश्वर को धन्यवाद देने को मन होता है,कि ईश्वर आपने हमे ऐसा शरीर ऐसा जीवन दिया ।

समर्पण सुशीला सेवा संस्थान ने माता सुशीला देवी जी को याद करते हुए सभी दृष्टि बाधित बच्चों का हालचाल जानकर,उनके साथ समय बिताकर, उनको फल आदि वितरित कर माता सुशीला देवी का 70वीं जन्म जयंती मनाया। जहां समर्पण सुशीला सेवा संस्थान के पदाधिकारी ,सभी बच्चों के साथ शिक्षक एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित थे, जिनमे ,रविशंकर श्रीवास,हितेंद्र श्रीवास, पंकज महार ,ओम प्रकाश ठाकुर, गिरिजा शंकर श्रीवास ,तरुण कुमार श्रीवास ,संजय गुप्ता, अशोक श्रीवास, सनत साहू ,संजय साहू ,रमाकांत श्रीवास, भावना श्रीवास,याग्नेश श्रीवास एवं विशेष दृष्टि बाधित स्कूल के संस्थापक श्री जशवंत कुमार आदिले , अध्यक्ष श्रीमती विंदेश्वरी आदिले एवं शिक्षक गण उत्तम साहू, ज्योति महंत ,शशि सूर्यवंशी , दीपिका ,संतोषी मानिकपुरी, संतोषी कंवर ,बबीता एवं काजल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button