छत्तीसगढ़सक्ती जिलासक्ती नगर

दो सूत्रीय मांग को लेकर 5 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाएंगे धान खरीदी कंप्यूटर आपरेटर्स

सक्ती। छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के पदाधिकारी ने तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन और मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की सूचना कलेक्टर सहित 8 अधिकारियों को दी है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक कंप्यूटर ऑपरेटर संघ दो सूत्रीय मांग कर रहे हैं, इसमें प्रमुख रूप से संविदा वेतनमान एवं बोनस भत्ता भविष्य निधि लागू करने, पिछले खरीद वर्ष 2023 – 24 कर सात माह का वेतन तत्काल जारी किया जाए। साथ ही ऑपरेटरों को मासिक नियमित रूप से वेतन भुगतान करने की व्यवस्था की जाए। इसी प्रकार दूसरी प्रमुख मांग यह है कि कंप्यूटरीकृत धान खरीदी की स्थापना 2007 से की गई है, प्रथम नियुक्ति दिनांक के अनुसार समस्त ऑपरेटर को नियम बनाकर एक निश्चित विभाग में संविलयन कर नियमितीकरण किए जाने की मांग की गई है। विदित हो कि प्रदेश भर के सहकारी समिति के धान उपार्जन केंद्रों में कार्यरत 2739 डाटा एंट्री ऑपरेटर इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होंगे। जिससे वर्तमान में चल रही किसानों की जनकल्याणकारी शासन की महत्वपूर्ण योजनाएं प्रभावित होंगी। कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने सक्ती पहुंचकर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी शत्रुघ्न पैकरा, शाखा प्रबंधक सक्ती शैलेंद्र तिवारी को भी ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर पुरुषोत्तम बरेठ, परमानंद जायसवाल, सुरेश गबेल, शशिभूषण, मीनाक्षी यादव, सनत यादव, कान्हा किंकर शुक्ला, शब्बीर सूर्यवंशी, छवि जायसवाल, साकेत गबेल, हेमेंद्र गबेल, तेजलाल गबेल, श्रीराम राठौर, सत्यम देवांगन सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button